पुदीने के फायदे

पुदीना का परिचय

पुदीना अपने विशेष स्वाद के लिए मशहूर है। यह न केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है। पुदीना का आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्व है। सामान्यत: पुदीना का उपयोग मसाले, दांत मंजन, मुँह की बदबू, ख़ांसी, और अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं में किया जाता है।

पुदीना का पौधा कई प्रकार का होता है, लेकिन उपयोग के लिए अधिकतर मेंथा स्पीक्टा लिन (Mentha spicata Linn.) का प्रयोग होता है। यह पुदीना अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना कफ और वात दोष को कम करता है और भूख बढ़ाता है। इसका सेवन मल-मूत्र संबंधित बीमारियों और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकता है। यह अनेक समस्याओं जैसे कि दस्त, पेचिश, बुखार, पेट की समस्याएँ, और लीवर की खराबी में भी उपयोगी होता है।

यह भी पढ़ें-इमली के फायदे

पुदीने के फायदे
बहुत कम लोगों को ही पता होता है कि पुदीना एक ऐसी जड़ी बूटी है जो औषधि के रूप में काम करती है। लेकिन यह किस-किस बीमारियों में और कैसे काम आता है, चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:

बाल झड़ना रोकने में पुदीना के फायदे
पुदीना अपने वातशामक गुण के कारण बालों के रूखेपन को कम करता है। जिसे बालों का झड़ना कम होता है, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ने लगते हैं।

अस्थमा में फायदेमंद पुदीना
पुदीना अपने वात-कफ गुण के कारण अस्थमा में लाभदायक होता है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण फेफड़ों में जमे बलगम को पिघला कर उसे बाहर निकालने में मदद  करता है। इससे इस बीमारी कम होने में सहायता मिलती है।

मुंह के छाले की परेशानी को कम करें पुदीने के पत्ते
मुंह के छालों की समस्या में पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाएं। इससे गरारा करने से मुंह के छाले की समस्या में आराम मिलता है।

बुखार में फायदेमंद पुदीने का सेवन
बदलते हुए मौशम के कारण बुखार आने पर पुदीना के पतियों का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करिए। इससे बुखार ठीक हो है। इसके अलावा पुदीने की चटनी बनाके  इसका सेवन करने से बुखार, और बुखार के कारण होने वाली भूख की कमी ठीक होती है। पुदीना के औषधीय गुण बुखार से जल्दी आराम दिलाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-तैली त्वचा से कैसे घर बेठे छुटकारा पाये बिना किसी दवा और महंगी प्रोडक्ट के बिना

सांस की नली की सूजन को कम करें पुदीना
ठंड लगने पर सांस की नली अक्सर सूज जाती है और फिर गले में दर्द होने लगता है। इससे आराम पाने के लिए पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाकर 10-15 मिली सेवन करने से सांस की नली की सूजन से आराम मिलता है।

कान के दर्द में पुदीने के फायदे
कान संबंधी सारी समस्या में पुदीने के इस्तेमाल से जल्दी आराम मिलता है। कभी-कभी ठंड लगने पर और कान में पानी चले जाने पर कान में बहुत दर्द होने लगता है ऐसे में पुदीने का रस कान में डालने से बहुत  राहत मिलती है।सबसे पहले पुदीने के पतियों का रस निकालके उसको कान में 1 से 2 बूंद डालने से कान के दर्द में राहत मिलती है।

मूत्र विकार में फायदेमंद पुदीना
अगर पेशाब करते वक्त दर्द या जलन होता है, तो पुदीने का इस तरह सेवन करने से लाभ मिलेगा। 500 मिग्रा पुदीना के पत्ते में 500 मिग्रा काली मिर्च को पीस लें। इसे छानकर सककर मिलाकर पुदीना को चाय की तरह पिएं। इससे मूत्र विकार ठीक होते हैं। पुदीना के पत्तियों का काढ़ा बनाके उसका 10 से 20 मिली की मात्रा में सेवन करने से गठिया का दर्द जल्दी कम होता है।

अपच की समस्या में पुदीने के फायदे
अक्सर पेट में गड़बड़ी होने पर अपच की समस्या होती है। इसमें नींबू, पुदीना और अदरक के 100-100 मिली रस लें। इसमें दोगुना (200 ग्राम) खांड मिला लें। इसे चांदी के बर्तन में पका लें। इस काढ़े को 20 मिली मात्रा में सेवन करें। इससे अपच की समस्या ठीक होती है।

यह भी पढ़ें-सप्ताह में कितनी बार हस्तमैथुन करना चाहिए? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

पुदीना के इस्तेमाल से सूजन का इलाज
अगर शरीर के किसी अंग में सूजन और सूजन के कारण दर्द हो रहा है तो पुदीने का प्रयोग करने से आराम मिलता है। इसका प्रयोग कैसे करे ? सबसे पहले सूखे पुदीना के पत्ते को पीस लें। और फिर इसका लेप करने से कफ दोष के कारण होने वाली सूजन ठीक होती है।

भूख बढ़ाएं पुदीना
कभी-कभी दवाओं के कारण या लंबे समय तक बीमार रहने के कारण भूख कम हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं  6 ग्राम वृक्षाम्ल, पुदीना, सोंठ और मरिच लें उसमे 50 मिली अनार का रस मिलाये और साथ ही उसमे तीन ग्राम पिप्पली, तीन ग्राम बड़ी इलायची, पैतीस ग्राम जीरा, अठारा ग्राम सेंधा नमक और एक ग्राम लौंग लीजिये, इन सभी को मिलाकर चूर्ण बनाएं। इसे 1-5 ग्राम की मात्रा में सेवन करें। इससे भूख की समस्या ठीक हो जाएगी।

उल्टी से दिलाए राहत पुदीने का सेवन
उल्टी को रोकने के लिए पुदीना का सेवन करना लाभदायक होता है। अक्सर एसिडिटी होने, दवा के साइड इफेक्ट्स के कारण, या अन्य कारणों से उल्टी हो सकती है। अगर आप उल्टी की परेशानी से ग्रस्त हैं तो पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाएं। इसे 10-20 मिली मात्रा में पीने से उल्टी बंद हो जाती है।

उबकाई के कष्ट से दिलाए राहत पुदीना
उबका महसूस होना और उबका आना ये अग्निमांद्य या पाचन तंत्र का बिगड़ जाने की वजह है। इस समय आप पुदीने का इस्तेमाल करते हो तो आपको इस समस्या से आराम मिलता है

यह भी पढ़ें-स्तनों का आकार( ब्रेस्ट साइज ) बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

पेट की गड़बड़ी को दूर करेंने में पुदीने के फायदे
पेट में गड़बड़ी खान-पान में आने वाले बदलाव की वजह से होती है। इसके लिए 10-15 मिली पुदीने के काढ़े में नमक और मरिच मिलाके, इसे पीने से पेट का रोग और दर्द दोनों ठीक हो जाता है। कभी-कभी बहार का ज्यादा मसालेदार खाना खाने से अपचन हो जाती है और पेट में दर्द होने लगता है। तो उस दर्द को कम करने के लिए पुदीना का काढ़ा या पुदीना की चाय बनाकर पिने से आराम मिलता है।

सिरदर्द से दिलाए राहत पुदीने की चाय
कभी कभी पाचन शक्ति कम होने के कारण सिर में दर्द होता है। ऐसे में पुदीने की चाय बहुत फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि यह अपने पाचन गुण के कारण खाने को अच्छे से हजम करने में मदद करती है, जिससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।

मासिक धर्म में दर्द को दूर करने में पुदीना के फायदे
मासिक धर्म में दर्द और ऐंठन यानि क्रैम्प का कारण बढ़ा हुआ होता है। पुदीना के सेवन से हम इस दर्द और ऐंठन को दूर कर सकते हैं, क्योंकि इसमें उष्ण गुण होते हैं जो दर्द और ऐंठन में राहत देता हैं।

घाव सूखाने के लिए पुदीना
पुदीना के पत्ते को पीसके लेप बनके उसको घाव पर लगाने से ना सिर्फ घाव से आने वाला दुर्गंध कम होता है, बल्कि घाव भी जल्दी भरता है। इसके अलावा पुदीना का काढ़ा बना लें। इससे घाव धोने से घाव जल्दी भरता है।

यह भी पढ़ें-मटर से दूर करे कई सारी बीमारियां

त्वचा रोग में पुदीना के फायदे
मुंहासे, रैशेज या घाव होने पर त्वचा पर काले-धब्बे पड़ जाते है तो इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए पुदीना के पत्तों को पीस के दाग वाले जगह पर और घाव लगाने से काले धब्बे मिट जाते हैं। त्वचा संबंधी किसी भी समस्या में पुदीना के फायदे असरदार तरीके से काम करते हैं।

दांतों के दर्द में पुदीना के फायदे
दांतों का दर्द किसे नहीं होता। पुदीने के पत्तों का चूर्ण बनाकर दांतों को मांसल मालिश करने से दांतों का दर्द कम होता है। पुदीने के औषधीय गुण दांतों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर की जलन में फायदेमंद पुदीना का उपयोग
शरीर की जलन से छुटकारा पाने के लिए पुदीने का काढ़ा बना के इसे 15 मिली पीने से जलन कम होती है।आयुर्वेद के अनुसार शरीर के जलन को कम करने में पुदीना के औषधीय गुण फायदेमंद होता है

पुदीना के अधिक सेवन से कुछ लोगों को निम्नलिखित साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं:

  • किडनी विकार: पुदीने में पाए जाने वाले निकट अम्लता और एसिडिटी कारण से कुछ लोगों में किडनी समस्याएं हो सकती हैं, विशेष रूप से अगर वे पहले से ही किडनी समस्याओं से प्रभावित हैं।
  • आंत विकार: कुछ लोगों को पुदीने के सेवन से आंतों में गैस, ब्लोटिंग, या पेट में अन्य आंतिक समस्याएं हो सकती हैं।
  • सेक्स करने की इच्छा में कमी: कुछ मामलों में, पुदीने का अधिक सेवन यौन इच्छा में कमी का कारण बन सकता है, हालांकि यह व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मनोबल, और अन्य कारकों पर निर्भर करता है।

किसी भी नई आहार या उपचार की शुरुआत से पहले, खासकर यदि आपको किसी प्रकार की संबंधित चिकित्सा समस्या है, एक चिकित्सक से परामर्श करना हमेशा सुरक्षित होता है।

यह भी पढ़ें-बच्चों की खासी के लिए घरेलु उपाय

पुदीना से जुड़े कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के उत्तर:
1. पुदीने के सेवन से क्या नुकसान होता है?

पुदीने के अधिक सेवन से कुछ लोगों को किडनी विकार, आंत विकार, या सेक्स करने की इच्छा में कमी जैसे नुकसान हो सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को कब्ज या मूत्र संबंधित कोई समस्या है, तो उसे पुदीने का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. गले की खराश के लिए पुदीने का सेवन कैसे करें?
सर्दियों में गले में खराश और दर्द होना एक आम समस्या है। आप पुदीना की चाय पी सकते हैं जो गले के दर्द और खराश में जल्दी आराम प्रदान कर सकती है।

3. पुदीना की चाय कैसे बनती है?
पुदीना की चाय बनाने के लिए, निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है:

  • 2 कप पानी
  • पुदीने के कुछ पत्तियां

पुदीने के पत्ते को पानी में तब तक उबालें जब तक यह पानी 1/4 कप न हो जाए। फिर इसे छान कर गरम-गरम ही सेवन करें।

4. क्या पुदीना का सेवन पेट के लिए फायदेमंद है?
हां, पुदीने का सेवन पेट संबंधी कई छोटे-मोटे रोगों को दूर करने में मददगार होता है। इसके औषधीय गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं

5. पुदीने की चटनी कैसे बनाते हैं?
पुदीने की चटनी बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी से धोकर उन्हें नमक, हरी मिर्च आदि सामग्री के साथ मिक्सर में पीस लें। यह ताजा ही प्रयोग में लें।

6. क्या पुदीने की चाय पीने से सर्दी के लक्षणों से आराम मिलता है?
हां, पुदीने की चाय सर्दी और जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। पुदीने में मौजूद औषधीय गुण सर्दी और जुकाम के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, पुदीने की चाय गले के दर्द को भी कम कर सकती है।