5 सबसे हॉट फूड जो सितमगर सर्दी में मदद करेंगे

नवंबर महीना है और सर्दी भी दस्तक दे ही चुकी है। दिसंबर के साथ ही कड़ाके की सर्दी आती है, जो जनवरी-फरवरी तक रहती है। सर्दी के मौसम में जब तापमान गिरता है, तो शरीर का मेटाबोलिज्म स्लो होने लगता है। इससे शरीर, गरम रहने के लिए एनर्जी को बचाने का काम करता है, ताकि कोई समस्या नहीं आए।

कुछ लोगों को सर्दी का असर ज्यादा होता है। वे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें सर्दी का असर अधिक हो सकता है। उनकी इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण भी सर्दी का असर ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा, बुजुर्गों को भी सर्दी सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकती है। इसलिए, अगर आप गर्म तासीर वाली चीजें खाएंगे, तो कड़ाके की सर्दी में भी सर्दी के असर को आसानी से झेल पाएंगे, और आपका शरीर गरम रहेगा। चलिए जानते हैं, ऐसी कौन-कौन सी गर्म चीजें हैं जो शरीर को गरम रखती हैं।

शरीर को गर्म रखने वाले फूड: अमरांथ

  1. अमरांथ: इसके बारे में इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, अमरांथ एक प्रकार का मोटा अनाज है, जो कि मिलेट के रूप में जाना जाता है। यह बाजरे की तरह होता है और अमरांथ और बाजरे में लगभग एक ही तरह की पौष्टिकता होती है। अमरांथ का सेवन करने से शरीर को प्रचूर मात्रा में एनर्जी मिलती है, जिससे सर्दी के दिनों में गर्माहट का अहसास हो सकता है। इसमें बहुत अधिक स्टार्च होता है, जिसे पचाने में अधिक समय लगता है, लेकिन इससे बॉडी एनर्जेटिक बनी रहती है।
  2. देसी घी: आयुर्वेद के अनुसार, देसी घी एक बहुत आसानी से पचने वाली गर्म चीज है, जो शरीर को सर्दी में गर्म रखती है। इसमें हेल्दी फैट होता है जो पित्त दोष को दूर करने में मदद करता है। पित्त दोष के दूर होने से शरीर गरम हो जाता है। देसी घी का टेस्ट भी अपने आप में बेमिसाल है।
  3. अदरक: हम सभी अदरक के बारे में जानते हैं। यह एक थर्मोजेनिक है जो मेटाबोलिज्म को बढ़ावा देकर शरीर को गर्म रखता है। अदरक शरीर में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे शरीर में गर्मी आती है। आप अदरक का काढ़ा या चाय में डालकर सेवन कर सकते हैं।
  4. सरसों के दाने का इस्तेमाल: आप अब से ही सरसों के दानों का उपयोग शुरू कर सकते हैं। सरसों की तासीर बहुत गरम होती है, इसलिए आप सरसों के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाएगा और शरीर गरम रहेगा। सरसों के दानों को खाने में भी शामिल करें।
  5. शहद के फायदे: शहद औषधियों में सर्वगुण संपन्न है। जब सर्दी-जुकाम होता है, तो लोग शहद और तुलसी का सेवन करते हैं। शहद के कई फायदे हैं, जिनमें से एक यह है कि यह शरीर को गर्म रखता है। शहद पाचन शक्ति और इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है। शहद स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है। इसलिए, अब से रोजाना शहद का सेवन करें।