जाने बिलीपत्र के फायदे जो आपने कभी नहीं सुना होगा

बिलीपत्र  का नाम सुनते ही भगवान शिव की छवि मन में आ जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर बिलीपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है। ज्यादातर बिलीपत्र में एक साथ तीन पत्तियां होती हैं। जो ब्रह्मा, विष्णु और शिव के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।  कुछ मिथकों में शिव की तीन आंखों के रूप में भी बिलीपत्र को जाना जाता है।  आपको बता दें कि बिलीपत्र सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अध्ययनों के अनुसार बिलीपत्र बुखार का इलाज कर ने में मदद होता है। वहीं शुगर के मरीजों के लिए भी  बहुत फायदेमंद है। मधुमक्खी, बर्र और ततैया के काटने पर जलन होती है। उसी समय  इस पत्ती का रस लगाएं, आपको तुरंत राहत मिलेगी। 
 

बिलीपत्र एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन और मिनिरल होता है। विटामिन ए, सी, राइबोफ्लोबिन, कैल्सियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी1, बी6, बी12 भी इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  आयुर्वेद में शरीर के अंदर तीन दोष को चिन्हित किया गया है-वात्त, पित्त और कफ, इन तीन में से किसी भी एक दोष के कारण शरीर में विकार पैदा होता है जिससे बीमारियां होती है।  बिलीपत्र इन दोषों को संतुलित करने का काम करता है। 

डायबिटीज, हाइपरटेंशन और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है 
डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्रॉल और दिल से संबंधित बीमारियों को सही करने में बिलीपत्र का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। 

पाचन को ठीक करता है 
बिली का फल पेट साफ करने के लिए बहोत गुणकारी है। इसमें लैक्सेटिव प्रोपर्टीज होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को अच्छी रखती हैं। 

चेहरे के साथ हेयर फॉल को रोकता है
बिलीपत्र में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।  इसका पेस्ट बना के चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।  इसके अलावा यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं या अतिरिक्त पसीने के कारण गंध आती है तो बिलीपत्र का फेसपैक चेहरे को मुलायम बनता है।  इसके अलावा बिलीपत्र का जूस बनाकर पीने से या इसकी पत्ती को खाने से हेयर फॉल की समस्या भी बहुत जल्द मिट जाती है।  बालो  में चमक पैदा होती और इसके साथ बाल घने भी होते हैं। 

बिलीपत्र का शरबत
गर्मी के दिनों में बेल के फल का शरबत बनाकर पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।  इसे समर ड्रिंक भी कहा जाता है।  बेल के एक फल से पल्प को निकालकर इसमें दो गिलास पानी डालें।  इसके बाद एक नींबू, चार पांच पूदीना पत्ती और इच्छानुसार चीनी डालकर इसका शरबत बना के गर्मी में पिने से गर्मी से तुरंत राहत मिलती है।