सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है यह फल खून की कमी को और अनेक सारी बिमारियों का खजाना है यह फल
Tuesday, 30 Jan 2024 00:00 am

Health7

आवला जिसे अमृत फल भी कहा जाता है , कही लोग इसे आवला से जानते है तो कही लोग इसे अमृत फल से। यह स्वाद में खट्टे और थोड़े से तुरे होते है। लेकिन इसके साथ साथ गुणों से भरपूर भी होते है। आवला में कई तरीके के विटामिंस और पोषक तत्व पाई जाते है जैसे की विटामिन सी जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। रोजाना आवला का सेवन सारी बिमारिओं से छुटकारा मिलता है। और पाचन सिस्टम को भी अच्छा बनता है। 

जैसे की आवला में कही विटामिन्स है। विटामिंस सी, आयरन, ओमेगा ३, विटामिन b2, विटामिन b6, कैल्सियम और मैग्नेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से आयुर्वेद में इसको अमृत फल कहा जाता है। 

यह भी पढ़ें-इमली के फायदे

आंवला क्या है?
पेड़ -पौधे से जो औषधि बनती है उसे काष्ठौषधि कहते है और धातु खनिज से जो औषधि उसे सौषधि कहते हैं।लेकिन इन दोनों औषधि को बनाने में आवला का इस्तेमाल किया जाता है इसीलिए आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। वैदिक काल से ही आंवला का प्रयोग औषधि के रूप में किया जा रहा है।
 
आवला का उल्लेख खासी को ठीक करने में, बुखार को कम करने मे, आयु को बढ़ने और कुष्ठ रोगो को मूल में से नाबूत करने में किया गया है। आवला वह औषधि है जो शरीर में जमे ख़राब पदार्थों को मल के द्वारा बहार निकालने में मदद करता है। 

एसिडिटी में आंवला के फायदे 
आजकल हाइपर एसिडिटी और अम्लपित्त जैसी समस्या आम बन गई है। बच्चे से लेकर बूढ़े सभी में यह समस्या सामान्य हो गई है। रात में आंवले के १० ग्राम बीज को पानी में भिगो के सुबह गाय के दूध के साथ पीस ले। और इस पेस्ट को गाय के २५०(250) मिली दूध के साथ सेवन करने से एसिडिटी में लाभ होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद आवला 
आवला में कैरोटीन पाया जाता है जो आपके आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ बढ़ती उम्र में आने वाले ख़राब आंखों के बदलाव को भी कम करने का काम करता है। 

पाचन तंत्र को मजबूत करता है 
आवला में फायबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे पाचन तंत्र को मजबूत करता है और इसके आलावा शरीर में जमे और मौजूद ख़राब पदार्थों को बहार निकलता है। और इसे आपकी त्वचा में निखार आता है और पिम्पले जैसी बिमारियों से छुटकारा मिलता है। 

यह भी पढ़ें-जामुन के फायदे

खून की कमी को दूर करता है 
आवला में मौजूद फायबर शरीर की हड्डियों और आँखों के लिए फायदेमंद है और साथ ही महिलाओं की खून की कमी को दूर करता है। और आवला में मौजूद विटामिन सी जो आपके मसूड़ों को भी मजबूत करता है।  और दांतो की परेशानी से छुटकारा मिलता है। 

त्वचा को पोहचता है फायदा 
आवला त्वचा के लिए लाभकारी है। जो लोग ड्राई स्किन से परेशान है उनके लिए आवला चमत्कार से कम नहीं है। आप रोजाना आंवले का जूस या फिर १ से २ आंवले का सेवन करे है तो आपकी स्किन में बहुत ही बड़े बदलाव आता हुआ दिखेगा। 

डायबिटीस मरीज के लिए फायदेमंद है आवला 
डायबिटीस मरीज के लिए आवला बहुत ही लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल और खून से जुडी समस्या है उनके लिए भी आवला बहुत ही फायदेमंद है। अगर आप भी रोजाना अपनी डाइट आवला का सेवन नहीं कर रहे है तो आज ही शामिल करिए आवला को अपनी डाइट में। 

वजन कम करने में मदद करता है। 
बढ़ते वजन से परेशान है। वजन कम करना चाहते है  आंवले मुरर्बा एक उमदा चीज़ है है। यह मेटाबोलिक रेट को तेज करता है और पाचन को सुधारता है जिसे आपके वजन  बढ़ने से रोकता है। अगर आप खाली पेट मुरब्बा और मुरब्बे का जूस का सेवन करते है तो आपका वजन जरूर कम होगा आपको १ महीने में ही बदलाव आता दिखेगा। 

इन्फेकशन से दूर रखता है 
अगर आप कोई ऐसे वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से परेशान है तो इन लोगो के लिए आवला बहुत ही बेहतरीन चीज़ है। आवला इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आंवले के पाउडर को आप २ चम्मच सहद के साथ मिलाके इसका सेवन कर सकते है। जिसे आपको हमेशा के लिए इन्फेक्शन से छुटकारा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें-तैली त्वचा से कैसे घर बेठे छुटकारा पाये बिना किसी दवा और महंगी प्रोडक्ट के बिना

आवला का सेवन कितना करना चाहिए ?
आवला का रोजाना कितना सेवन करना चाहिए ? रोजाना सुबह एक ग्लास गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच आमला का पाउडर खाये तो ये आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। और इसके अलावा रोजाना १ से २ कच्चे आंवले का भी सेवन कर सकते है। और भी कई तरीके है जैसे की आंवले का मुरब्बा, अचार बनाके, चटनी बनाके और सुखाकर इसका पाउडर या छोटे छोटे टुकड़े करके भी आप सेवन कर सकते है। 

उल्टी में राहत आंवला
10-20 मिली आंवला के रस में 5-10 ग्राम मिश्री(शक़्कर) मिलाकर सेवन करें। इससे हिचकी और उल्टी बंद हो जाती है।
5-10 ग्राम आंवला के चूर्ण को पानी के साथ पीने से भी उल्टी में फायदा होता है।

आंवला से जुड़े सामान्य सवाल 

यह भी पढ़ें-बच्चों की खासी के लिए घरेलु उपाय

  1. आंवला का सेवन करने से क्या नुकसान होता है? सामान्यत: आंवला का प्रयोग करने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं दिखा गया है, लेकिन इसकी ठंडकी तासीर के कारण सर्दियों में इसे फल के रूप में उपयोग करना चाहिए।

  2. आंवले का स्वाद कैसा होता है? आंवला एक स्वादिष्ट फल है जिसमें आयुर्वेद के अनुसार लवण रस को छोड़कर पांचों रस पाए जाते हैं, जिसमें अम्ल और कषाय प्रमुख होता है। आंवले की ठंडकी तासीर होती है, जिससे इसके सेवन से शरीर ठंडा होता है।

  3. क्या आंवला खाने से इम्यूनिटी में वृद्धि होती है? आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, आंवला में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता में मदद करते हैं। सर्दियों में जब सर्दी और जुकाम सामान्य होते हैं, तो आंवले का नियमित सेवन इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है।

  4. सर्दियों में आंवले का सेवन कैसे करें? सर्दियों में, आप आंवले को कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं। आप फल को सीधे खा सकते हैं या फिर इसका जूस पी सकते हैं। अधिकांश लोग इम्यूनिटी और शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश का सेवन करते हैं, जिसमें आंवला शामिल है।

  5. सर्दियों में आंवले का जूस कब पीना चाहिए? आयुर्वेदिक चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों में हर उम्र के लोगों को नियमित रूप से आंवले का जूस पीना चाहिए। इससे पेट की समस्याएं दूर होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। हर दिन सुबह नाश्ते से पहले आंवले का जूस पीना विशेष रूप से फायदेमंद है।