अगर आप भी प्रेग्नन्सी प्लानिंग कर रहे है तो इसके पहले ये 5 बातो का ख्याल रखे।
Monday, 22 Mar 2021 18:00 pm

Health7

कोई कोई कपल्स ऐसे है जिनके लिए प्रेग्नन्सी प्लानिंग करना काफी मुश्किल होता है। उसे प्रेग्नन्सी प्लानिंग में डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती है। कही लोग हॉस्पिटल में इसी लिए जाते है क्युकी उन्हें प्रेग्नन्सी प्लानिंग के बेसिक आईडिया भी पता नहीं होता है। कभी कभी कपल्स कुछ साल के बाद भी पेरेंट्स नहीं बन पाते तब वो बहोत परेशान और दुखी हो जाते है। इसी लिए कुछ बाते है जो आपको प्लानिंग के पहले ही ख्याल रखनी चाहिए।  

1. पहले तो ये सोचे की क्या आप माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है
पहले तो आपको ये सोचना चाहिए की क्या आप पूरी तरहसे तैयार है प्लानिंग के लिए। या फिर माता पिता बनने के लिए। क्युकी ये इतना आसान नहीं है जितना आपको लगता। जब आप पूरी कोसिस और गंभीरता से प्रयास करेंगेतो आपको रिजल्ट जरूर मिलेगा। कभी कभी ऐसा भी होता है की पूरी तरह से तैयार होकर भी लाखो प्रयास  करने के बाद भी आपको रिजल्ट नहीं मिलता है तो आपको कोई अच्छे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

2. प्रेगनेंसी से पहले आप कुछ टेस्ट कराएं
जब आप प्लानिंग करते है तो उनके पहले कुछ विटामिन्स, शुगर लेवल। ब्लड प्रेसर, थायरॉइड जैसी हेल्थ का टेस्ट करवा ले। जिसे जेक आपको कोई दिक्कत न रहे।  ये टेस्ट आप फॅमिली डॉक्टर या फिर कोई और डॉक्टर से करा सकते है। कई कपल है जो अपने प्रजनन तथ्यों के बारे में जान सकते है। इसमें मासिक धर्म चक्र के बारे में चर्चा की जाती है। जिसे आपके प्लानिंग में कोई दिक्कत नहीं रहेगी। और रिजल्ट भी मिलेगा। 

3. गर्भावस्था के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करें
अगर आप प्लानिंग कर रहे है तो आप और आपके पार्टनर को पूरी तरह से तैयार होना चाहिए। क्यूकी कही बार ऐसा ना होने से हमें रिजल्ट नहीं मिलता है। जब आप प्लानिंग कर रहे है तो सबसे पहले व्यसन यानि की धूम्रपान और शराब जैसी लातो को छोड़ना बहोत जरुरी है। और एक बात की अगर आप मोटापे से परेशान है तो सबसे पहले अपने मोटापे को कम करना जरुरी है क्युकी आपका मोटापा आपकी प्रेग्नन्सी का ख़राब प्रसूति परिणाम बन सकता है। और अपने आपको सवस्थ और सकारत्मक रखे। प्लानिंग के दौरान आपको सवस्थ आहार और व्यायाम करना बहोत जरुरी है। 

4. मासिक चक्र के बारे में पता होना
कई महिलाओं के नियमित चक्र होते हैं। और इनमे से कुछ महिलाओ  के अनियमित चक्र हो सकते हैं। चक्र व्यक्ति के ओव्यूलेशन पैटर्न का एक उचित प्रतिनिधित्व है। आमतौर पर 28 दिनों के चक्र में, अंडे चक्र के 14 वें दिन तक तैयार हो जाते हैं। और गर्भाधान के लिए सबसे अच्छा समय ये 14 दिन होते है। लंबी चक्र वाली महिलाओं के लिए, अंडे को तैयार होने में अधिक समय लगता है। ऐसी महिलाओ को प्लानिंग करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

5. गर्भावस्था में संभोग की भूमिका की स्पष्ट समझ रखें
 संभोग प्राकृतिक गर्भाधान के लिए एक शर्त है। इसके आस-पास कई मिथक हैं।  संभोग महिला साथी के प्रजनन पथ में वीर्य के जमाव की अनुमति देती है।  जहां से शुक्राणु गर्भाशय में फैलोपियन ट्यूब की ओर तैरते हैं जहांअंडाणु प्रतीक्षा में रहता है। इसलिए, ओवुलेशन के समय के आसपास किसी भी समय सेक्स करना काफी अच्छा होता है क्योंकि महिला साथी के प्रजनन पथ में शुक्राणु लगभग तीन दिनों तक जीवित रह सकते हैं। जैसा कि पार्टनर के बीच प्यार भरे रिश्ते को बढ़ावा देने में संभोग की भूमिका होती है। इसे सिर्फ बच्चे को बनाने की तकनीक की तरह न देखें। सप्ताह में दो बार एक साथ रहना सबसे अच्छा काम करता है। 

संभोग की स्थिति यानि सेक्स पॉजिशन का भी बहोत बड़ा प्रभाव पड़ता है। गर्भाशय में शुक्राणु का प्रवेश निश्चित रूप से सभी यौन में होता है। संभोग के बाद 10-15 मिनट तक एक स्थिति में रहें। क्युकी ऐसा करने से वीर्य को बाहर निकालने से बचा जा सके।जिसे आपको रिजल्ट ही बहोत जल्दी मिल जाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आप उसका आनंद लें और इसे एक यांत्रिक चक्कर न बनाएं।