कुछ ही दिनों में आने वाली होली के कलर से आपके बाल और स्किन का ऐसे रखे ख्याल
Monday, 22 Mar 2021 18:00 pm

Health7

होली हिन्दू धर्म में सभी त्यौहार मेसे एक है। होली का त्यौहार सब लोग बेसब्री से इंतजार करते है। होली में छोटे से लेके बड़े सभी को कलर से खेलना अच्छा लगता है। सभी लोग कलर में रंगे नजार आते है। और सभी लोगो को कलर से खेलने में मजा आता है उसे ज्यादा कलर से होने वाली ख़राब स्किन की परेशानी रहती है। सभी लोग इसी परेशानी से दूर भागते है और कलर से खेलते नहीं है।

कही कही बार तो कलर से खेलने से सेंसिटिव स्किन वाले लोगो को लाल रेसेस हो जाती है। और किसीको तो केमिकल की वजह से मेहसे होना, स्किन का सूखा होना , स्किन का बेजान हो जाना जैसी समस्या पैदा होती है। इसे सभी समस्या से बचने के लिए अपनाये ये नुस्खे जो स्किन और बालो को सुरक्षित रखेगी। 

1. सनस्किन लोशन लगाए 
सभी लोग गर्मीमे रोजाना सन स्किन लोशन का इस्तेमाल करते है। लेकिन होली वाले दिन इसका इस्तेमाल जरूर करिए। क्युकी इ हमरी स्किन को नुकसान होने से बचाता है। इसी लिए होली खेलने से पहले सन स्किन लोशन जरूर लगये। उसके बाद ही होली खेले। वरना केमिकल वाले रंग आपके स्किन को नुकसान पुहचाता है। और कभी कभी स्किन एलर्जी जैसी समस्या भी हो सकती है। 

2. पेट्रोलियम जैली
स्किन के साथ हमें होंठो का भी ख्याल रखना काफी जरुरत है। और इसी लिए लिप बाम या लिपस्टिक नहीं, बल्कि होली खेलने से पहले अपने होठों पर वैसलीन या पेट्रोलियम जैली लगाएं।  इससे होंठ फटने से बचेंगे। और तो और अपने होंठो को कोई नुकसान भी नहीं होता। 

3. बालों में तेल लगाएं
होली के दिन सिर्फ जड़ों में ही नहीं, बल्कि पूरे बालों पर तेल लगाएं. इससे आपके बाल रंगों की पकड़ में नही आएंगे और रूखे होने से बच जाएंगे। इसके लिए आप नारियल या बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसे आपके बल में होने वाली समस्या जैसी की इन्फेक्शन होना ,डेंड्रफ होना, रूखे हो जाना , बालो का फटना सभी से छुटकारा मिलेगा। 

4. नेल पेंट
होली पर रंग खेलने के कारण हाथ और पैरों के नाखूनों का बुरा हाल हो जाता है। सारे रंग नाखूनों पर लग जाते और कई दिनों तक रंग नहीं निकलते हैं। ऐसे नाखून देखने में काफी गंदे लगते हैं। और केमिकल की वजह से कई इन्फेक्शन लग जाते है।  और खाने के साथ कभी कभी पेट में चले जाने से हमें पेट की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आप होली वाले दिन अपने नाखूनों पर नेल पेंट करना न भूले। 

5. चश्मा पहनना न भूलें
होली के दिन आंखों पर गॉगल्स जरूर लगाएं। क्युकी केमिकल की वजह से हमें आंको में इन्फेक्शन या फिर जलन होती है।  और आँखे लाल हो जाती है, आँखों में सूजन आ जाती है और समस्या बढ़ जाती है।  चश्मे से आप अपनी आंखों को गंदे पानी और रंगों से बचा पाएंगे। और आँखों को नुकसान भी नहीं होगी।