सुबह खाली पेट ग्रीन टि पिने से होता है ये नुकसान
Sunday, 21 Mar 2021 18:00 pm

Health7

ग्रीन टि वेट लॉस और इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। ग्रीन टि पिने से कई फायदे है। लेकिन क्या आपको पता है की खाली पेट ग्रीन टी पिने से कई नुकसान होता है। जिन लोगो की पाचन सकती कमजोर है उसे ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहिए।

सरदर्द 
जो लोग ग्रीन-टी का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें माइग्रेन और सिर दर्द जैसी समस्या  का सामना करना पड़ता है।  ग्रीन टी में कई जड़ी-बूटियां पाई जाती है। जब आप खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, तो इसकी गर्मी आपके दिमाग पर असर डालती है।  

मुहांसे
ग्रीन-टी का सेवन करने से चेहरे पर मुंहासे की समस्या देखने को मिलती है। ये सब नुकसान खाली पेट ग्रीन-टी का सेवन करने से होते हैं। आप लगातार खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे कई स्किन प्रॉब्लम्स होते है।

भूख न लगना 
खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से इसका असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है।और इससे पेट में जलन, भूख न लगना और एसिड जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

एसिडिटी 
खाली पेट लेने से आपको गैस और एसिडिटी की भी परेशानी हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से पित्त रस के बनने और काम की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।

ब्लड प्रेशर का बढ़ना 
खाली पेट ग्रीन टी पीने से उल्टी जैसा महसूस होता है।  साथ ही इसकी ज्यादा मात्रा लेने से घबराहट, गर्मी लगना और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या पैदा होती है। इसलिए जरूरी है कि ग्रीन टी का खाली पेट सेवन न करे।  

याद रखें टिप्स 
सुबह- सुबह ग्रीन टी का सेवन करना सबसे अच्छा है लेकिन तब जब आप इसके साथ कुछ खाएं। आप चाहें तो 2 बिस्कुट या कोई एक फल भी ग्रीन टी के साथ ले सकते हैं। इस तरह पीने से आप इससे कई फायदे मिलेंगे और हमेशा सेहतमंद रहेंगे।