जब हमें पिम्पल्स होते है तो उसे काफी परेशान हो जाते है। क्युकी पिम्पल्स से चेहरे की रौनक गायब हो जाती है और तो और पिम्पल के डाग धब्बे जो चेहरे पर ही छूट जाते है। जिसे चेहरे की खूबसूरती गायब हो जाती है। जानिए कुछ ऐसे घरेलु उपाय जो इन सब समस्या से छुटकारा देगा।
गर्मी में यतो रोजाना जिन लोगो की स्किन तेली रहती है उनको बार बार पिम्पले होने की समस्या रहती है। कभी कभी तो एक के बाद एक पिम्पले होते है और पुरे चेहरे पर पिम्पले हो जाते है। हम पिम्पले के साथ उनके धब्बे से भी परेशान हो जाते है। क्युकी उसे चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है।
निम्बू
अगर आप पिंपल्स और पिंपल्स के दाग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नींबू इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा नींबू का रस निकाल लें। इसमें थोड़ा सा नमक और शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे। इस मिश्रण को चेहरे पर उस जगह लगाएं जहां पर पिंपल हुआ है। और सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो ले।
टमाटर
टमाटर का रस पिंपल्स और दाग दोनों ही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। इसके लिए आप करीब दो चम्मच टमाटर का रस लें। इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण को पिम्पल पर लगाएं। 10 मिनीट बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर में दूध और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। और फिर पिंपल्स पर लगाएं। इस पेस्ट को कुछ दिनों रोजाना लगाने से आपको असर दिखाई देगा।
शहद
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए शहद काफी फायदेमंद है। इसे आप शहद को जहां पर पिंपल निकला है वहां पर लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे दूधे से चेहरे की मसाज करें। इसे एक हफ्ते भर लगाने से आपको फायदा दिखने लगेगा।